SECL अस्पताल कोरबा में बाथरूम के पास निकला 5 फीट लंबा जहरीला नाग, मची अफरा-तफरी

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित मुड़ापार SECL अस्पताल में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में एक जहरीला नाग दिखाई दिया। यह घटना 8 जून की रात की है जब स्टाफ को अस्पताल के बाथरूम के पास रस्सी जैसी कोई चीज नजर आई।

जैसे ही मोबाइल की टॉर्च से रौशनी डाली गई, सभी हैरान रह गए – करीब 5 फीट लंबा कोबरा फन फैलाए खड़ा था।

डॉक्टर ने दिखाई सतर्कता

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डॉ. सीमा सिंह ने तुरंत स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्पमित्र उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और एक प्लास्टिक कंटेनर में बंद कर लिया। बाद में उसे जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

मरीजों और स्टाफ ने ली राहत की सांस

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहरीले सांप की मौजूदगी से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन सर्पमित्र की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -