जनता के बीच सचिव की बदतमीजी: नशे में धुत्त रमेश पुरी ने किया बवाल, पहुंची पुलिस

Must Read

मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकठी में एक सरकारी कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसने न केवल विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि ग्रामीणों के बीच आक्रोश भी पैदा कर दिया है।

दरअसल, टिकठी पंचायत में कृषि विभाग द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पंचायत सचिव रमेश पुरी शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सचिव ने आते ही जनप्रतिनिधियों से बहस शुरू कर दी और बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने गाली-गलौज तक कर डाली।

शिविर में मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सचिव की इस अशोभनीय हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत मरवाही पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचित किया।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -