कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार का भंडाफोड़, 1.7 टन माल जब्त

Must Read

कोरबा, 8 जून 2025। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर दीपका थाना पुलिस ने मलगांव क्षेत्र में दबिश देकर पांच वाहनों से कुल 1.7 टन अवैध लोहे का कबाड़ जब्त किया है। साथ ही इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से मिली थी सूचना, तत्काल की गई कार्रवाई
दिनांक 7 जून को दीपका पुलिस को सूचना मिली थी कि मलगांव क्षेत्र में चोरी के लोहे के सरिया, रॉड व अन्य कबाड़ को पिकअप, ऑटो व अन्य वाहनों के जरिये परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी और पांच वाहनों को जप्त कर मौके से अवैध कबाड़ जब्त किया।

Latest News

बिलासपुर में 3.35 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,यूपी के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, बीट सिस्टम और हाईटेक पुलिसिंग...

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 3.35 करोड़...

More Articles Like This

- Advertisement -