देश को मिलेगा अपना 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान, मॉडल को मंजूरी, निजी कंपनियां बनाएंगी साथ

Must Read

नई दिल्ली।’ भारत में बनने वाले 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान यानी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (AMCA)के प्रोडक्शन मॉडल को मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयरक्राफ्ट को बनाने के लिए सरकारी के साथ निजी कंपनियों को भी बोली लगाने का मौका दिया जाएगा। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) जल्द ही इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) जारी करेगा।

एयरक्राफ्ट बनाने में निजी कंपनियों को मौका देने की घोषणा से डिफेंस और इससे जुड़े सेक्टर्स की कंपनियों के शेयर्स में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स भी 52 सप्ताह के नए हाई 8,674.05 पर पहुंच गया।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -