कोरबा: फेसबुक पर अश्लील वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार

Must Read

कोरबा, थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो और मैसेज पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी सरजपाल पिता स्व. तपन पाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुर्गा पंडाल के पास अमरैय्यापारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया, आईटीआई रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक सप्ताह पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने फेसबुक आईडी, जिसका नाम सरजपाल है, से प्रार्थिया को अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भेजा है। प्रार्थिया के जवाब नहीं देने पर वह उसे और भी परेशान कर रहा था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन को दिशा निर्देश प्राप्त हुए।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -