सक्ती पुलिस का बड़ा खुलासा: सिलसिलेवार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2.87 लाख के जेवर और बाइक बरामद

Must Read

सक्ती: सक्ती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सायबर टीम और थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुधनाथ मिरी (30 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लोहे की संबल सहित कुल 2 लाख 87 हजार 700 रुपये का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दुधनाथ मिरी ने पूछताछ में थाना डभरा, बाराद्वार और जैजैपुर क्षेत्र के कई गांवों में सूने घरों में घुसकर चोरी करना कबूल किया है। आरोपी के पास से चांदी के पायल, पचहर, छल्ला, बिछिया, बाजूबंध, सोने का हार, कान के लटकन, ईयर रिंग, फुल्ली, नाग की नथली, सोने की अंगूठी और एक सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ है। इसके अलावा, चोरी में इस्तेमाल की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक लोहे की संबल भी जब्त की गई है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -