पार्किंग को लेकर दो महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में मंगलवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा वाहन खड़ा किए जाने पर दूसरी महिला ने आपत्ति जताई। बात-बात में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अचानक दूसरी पर हमला कर देती है, और दोनों के बीच जमकर हाथापाई होती है।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की, जिससे मारपीट और बढ़ गई।

Latest News

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कई ग्रामों में मनाई बाबा साहेब की जयंती, कथरीमाल में प्रतिमा का किया अनावरण

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम—नोनबिर्रा, केराकछार (रजगामार), बेन्दरकोना,...

More Articles Like This

- Advertisement -