सिंधु जल विवाद में पाक की नई चाल? शरीफ ने भारत को दी सख्त चेतावनी

Must Read

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भारत की ओर से जताई गई आशंका पर प्रतिक्रिया देते हुए शरीफ ने कहा कि ये आरोप ‘बिना किसी साक्ष्य और विश्वसनीय जांच’ के लगाए गए हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि इस हमले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही उन्होंने भारत को ‘बिना तथ्यों के आरोप न लगाने’ की नसीहत दी।

सबसे अहम बात ये रही कि शरीफ ने सेना प्रमुख के सामने खड़े होकर भारत को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि का उल्लंघन करता है और पाकिस्तान का पानी रोकता है, तो पाकिस्तान “पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार” है।

पाकिस्तानी पीएम की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध पहले ही तनावपूर्ण हैं। हालांकि भारत सरकार की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -