CG BREAKING : NIA की टीम पहुंची मृतक दिनेश मिरानिया के घर

Must Read

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तेजी ला दी है. इसी कड़ी में NIA की टीम आज रायपुर के समता कॉलोनी स्थित मृतक दिनेश मिरानिया के घर पहुंची. टीम ने परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान एनआईए की टीम ने दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा मिरानिया, पुत्र शौर्य और पुत्री लक्षिता से पूछताछ कर घटना के समय की परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

जानकारी के अनुसार एनआईए (NIA) के पांच सदस्यीय टीम मिरानिया निवास पहुंची. एनआईए अधिकारी करीबन शाम 7:25 के आस-पास समता कॉलोनी स्थित मिरानिया निवास पहुंचे हुए थे. मिरानिया परिवार के सदस्यों से एनआईए सात बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है.

बता दें कि समता कॉलोनी, रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया (45 वर्ष) को आतंकियों ने कश्मीर बैसरन घाटी में उसी दिन गोली मारी, जिस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. दिनेश पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे पूरे परिवार का खुशहाल पल दर्दनाक त्रासदी में बदल गया.

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -