शराब तस्करों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा, अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Must Read

कोरबा, जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदीबाजार एवं दीपका थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

हरदीबाजार थाना क्षेत्र:
दिनांक 05.04.2025 को हरदीबाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अण्डीकछार धनवारपारा निवासी राजकुमार अगरिया (उम्र 40 वर्ष) द्वारा अपने घर के परछी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से चार जरीकनों में कुल 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, बिक्री की रकम एवं पन्नी बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 44/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दीपका थाना क्षेत्र:
इसी क्रम में दिनांक 04.04.2025 को दीपका खदान क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दीपका पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मनोज कुमार पांडेय (उम्र 40 वर्ष, निवासी सुभाष नगर दीपका) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की रकम ₹850 बरामद की गई। इस पर अपराध क्रमांक 119/2025, धारा 34(2), 34(1)(क), 34(1)(ख), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में कटघोरा जेल भेजा गया है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -