कोरबा: दर्री में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग

Must Read

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती शराब भट्टी के पास स्थित अनिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सुबह 7:00 बजे के करीब आग लग गई। दुकान में फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मरम्मत का काम होता था। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

KORBA NEWS: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी

दुकान मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों की भीड़ सुबह के समय वहां से गुजर रही थी। आग की लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी।

दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -