छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर में दिखेगा सियासी दमखम

Must Read

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे, इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे. अगले दिन पांच अप्रैल को सुबह 10.50 बजे वे जगदलपुर के लिए रवाना होकर 11.30 बजे पहुंचेंगे. जगदलपुर से वे दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां माता दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे.

दोपहर 1.30 से तीन बजे तक वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे. अमित शाह शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे और सुरक्षा एवं सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे रात 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Previous article
Next article
एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने ANI को बताया, ‘उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्हें आखिरी समय में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, शांतिपूर्वक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।’ मनोज कुमार काफी समय से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा: ‘महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’
Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -