कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जनपद सदस्य के पति ने कर्मचारी से की मारपीट

Must Read

कोरबा: जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज में मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जनपद सदस्य के पति अरविंद भगत ने मुक्तांजलि वाहन के चालक राजेश्वर दास के साथ मारपीट की।

घटना बीती रात की है, जब अरविंद भगत एक मरीज को चार पहिया वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे और आपातकालीन द्वार पर जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगे। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो अरविंद भगत ने डॉक्टर से बदतमीजी की। इस पर मुक्तांजलि वाहन चालक ने आपत्ति जताई, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पीड़ित चालक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -