महिलाओं से भरी बस टैंकर से जा टकराई, 14 घायल

Must Read

दुर्ग। जिले में एक सड़क हादसे में 14 महिलाएं घायल हो गई। शनिवार शाम एक बस अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों सहित टैंकर से जा टकराई। बस में 34-35 महिलाएं सवार थीं, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं।

मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है। बायपास रोड में झरोखा पैलेस के सामने यह घटना हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग जिले की 34-35 महिलाएं शामिल होने गई थी, वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -