CG NEWS : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

Must Read

कोरबा।’ में एक युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया है। घटना बालको थाना क्षेत्र के लालघाट शराब दुकान के पास नया रिसदा रोड पर हुई। 25 वर्षीय अजीत यादव बाइक से रिसदा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसकी बाइक रुकवाई। आरोपियों ने अजीत पर बियर की बोतल और चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बियर की बोतल से सिर पर और चाकू से पेट पर वार किया।

पीड़ित ने बताया कि भदरापारा निवासी विजय ने अपने दो साथियों के साथ पुरानी रंजिश में यह हमला किया। कुछ महीने पहले विजय की किसी अन्य युवक से हुई लड़ाई में अजीत ने बीच-बचाव किया था। इसी बात का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।

Latest News

11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया,इलाज जारी

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के...

More Articles Like This

- Advertisement -