शपथ ग्रहण के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Must Read

जगदलपुर।’ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगर सरकार बनते ही अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। दलपत सागर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए वान्या लॉन की बाउंड्री को तोड़ा गया है। वहीं मालिक को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि वे लॉन को खाली कर दें। वर्ना पूरे लॉन में बुलडोजर चलाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि दलपत सागर के किनारे की निजी भूमि पर लॉन का निर्माण हुआ है। लेकिन, प्रशासन के मुताबिक यह कृषि भूमि है। यहां सिर्फ पशु पालन या खेती-किसानी का ही काम किया जा सकता है। लेकिन, मालिक ने यहां अवैध तरीके से लॉन का निर्माण करवाया दिया है। पास में ही दलपत सागर है। कुछ दिन पहले भी यह मामला उठा था।

Latest News

जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप; तहसीलदार की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत को लेकर परिजनों...

More Articles Like This

- Advertisement -