मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात

Must Read

रायपुर. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की. सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को बस्तर की समृद्ध कला-संस्कृति का प्रतीक ‘बस्तर आर्ट’ स्मृति चिह्न भेंट किया.

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की.

बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने रायपुर स्थित COSA मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व जवानों से संवाद कर, कई बिंदुओं पर चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने रायपुर स्थित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी समूह मुख्यालय का भी दौरा किया.

Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -