सड़क हादसा: हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

Must Read

बालोद. बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भरदाकला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ऑटो चालक अशोक कुमार (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक अशोक कुमार ग्राम कचांदुर का रहने वाला था, जबकि घायल सुरेश कुमार भी उसी इलाके का निवासी है. फिलहाल घायल अस्पताल का अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -