कोरबा/सुतर्रा में तेज रफ्तार माजदा पलटा, धूमाल पार्टी के छह सदस्य घायल

Must Read

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित सुतर्रा के समीप तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में धूमाल पार्टी के छह सदस्य घायल हो गए, जबकि वाहन चालक को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, सिमगा के धूमाल पार्टी के सदस्य अंबिकापुर में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिमगा से अंबिकापुर जा रहे थे। माजदा मेटाडोर में लगभग 12 सदस्य सवार थे। जब वाहन सुतर्रा के पास पहुंचा, तभी चालक आनंद राम को झपकी आ गई और उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नतीजतन माजदा सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के समय वाहन में सो रहे धूमाल पार्टी के सदस्य एक जोरदार झटके से जाग गए, लेकिन किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है। दुर्घटना में पंकज कुमार देवदास सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। माजदा का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और वाहन के केबिन में फंसा हुआ था। धूमाल पार्टी के सदस्यों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और 108 डॉयल करके संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी।

संजीवनी एक्सप्रेस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। दिलचस्प बात यह है कि इस घटना की सूचना कटघोरा पुलिस या अस्पताल पुलिस चौकी को नहीं दी गई।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -