CG NEWS : चलती ट्रक में लगी आग, चालक-परिचालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान

Must Read

पिथौरा. महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कसीबहरा के पास चलती ट्रक में आग लग गई. ट्रक से कूदकर चालक और परिचालक ने अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में लगी है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक सरायपाली से रायपुर जा रहा था. इस दौरान कसीबहरा के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई. इस घटना में ट्रक चालक आग से झुलस गया है. उन्हें पिथौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Latest News

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर बड़ी कार्रवाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह पर 19.15 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले में राखड़ परिवहन और डंपिंग में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -