कोरबा(आधार स्तंभ) : .करतला विकासखण्ड के रोगदा नवापारा जनपद क्षेत्र से जनपद सदस्य के पद पर नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों में एक नाम काफी चर्चा में है वो नाम है मनोज झा। जो पूर्व में करतला जनपद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और काफी सक्रिय नेता हैं।

इस बार के चुनाव में भी मनोज झा को जनता का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है। क्षेत्र की आम जनता खुद आगे आकर मनोज झा के लिए वोट मांगने गली मोहल्लों में भ्रमण कर रहे हैं। मनोज झा के धुंआधार प्रचार प्रसार और जनता से मिल रहे जनसमर्थन से उनके प्रतिद्वंद्वीयों के माथे पर सिकन दिख रहा है।
लोगो मे इस वजह से भी उत्साह है कि क्षेत्र को एक मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है और पूर्व मे रोगदा क्षेत्र जो विकास से दूर रह गया वो अब विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मनोज झा जो कि पूर्व मे जनपद उपाध्यक्ष रह चुके है और उनके बेहतरीन कार्यकाल की चर्चा आज भी होती है। जनता को भरोसा है कि करतला जनपद का वो स्वर्णिम युग पुन: लौटेगा।



