BREAKING : पंजाब में कैंटर से टकराई पिकअप बोलेरो, 9 की मौत:11 लोग घायल

Must Read

फिरोजपुर।’ पंजाब के फिरोजपुर में एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। यह हादसा आज सुबह फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है।

हादसे के वक्त पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। जख्मी लोगों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, इसे लेकर फिरोजपुर की DC दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि सभी घायलों का इलाज जिला प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है। इनकी पूरी देखभाल की जाएगी।

Latest News

आवेदन पर हटाए गए कोतवाली TI डीएन तिवारी, क्या अब लग पाएगा अपराध पर अंकुश?

कोरबा। सिटी कोतवाली में 29 जून को पदस्थ किए गए निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को 24 घंटे के भीतर ही...

More Articles Like This

- Advertisement -