19 साल की युवती ने हार्पिक पीकर दी जान

Must Read

कोरबा।’ छत्तीसगढ़ के कोरबा के लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में 19 वर्षीय कीर्ति रात्रे ने प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि उनकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ भाग गई थी और वापस लौटने के बाद यह घटना हुई।

घटना के दिन युवती ने अपने परिजनों को फोनकर बुलाया। इस दौरान उसने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज कोरबा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे गांव के सरपंच द्वारा लिखवाया गया था। नोट लिखते समय गांव का कोटवार भी मौजूद था।

मृतका के परिजनों का बयान दर्ज

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रेम प्रसंग में हुई इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -