कोरबा: सागौन बाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Must Read

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमा में स्थित साप्ताहिक बाजार के समीप सागौन बाड़ी से आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है।

शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हत्या के कारणों और मृतक की पहचान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -