महाकुंभ में कोविंद बोले-राम की बात मानने में झिझक क्यों ,चिदानंद सरस्वती ने कहा- हम न बंटेंगे, न डरेंगे, न लड़ाएंगे

Must Read

प्रयागराज।’ महाकुंभ में मोरारी बापू की कथा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी और बेटी के साथ शामिल हुए। कोविंद ने कहा- हम श्रीराम को मानते हैं तो उनकी बातों को मानने में झिझक क्यों होती है। स्वामी चिदानंद ने कहा- अब समय आ गया है कि हम न बंटेंगे, न बाटेंगे, न डरेंगे, न डराएंगे, न कटेंगे, न लड़ेंगे, न लड़ाएंगे। महाकुंभ का आज 8वां दिन है।

दोपहर 2 बजे तक 44.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक कुल 8.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान बदला है।अब पूरे महाकुंभ के दौरान निजी वाहनों का मेला क्षेत्र में प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों को शहर और मेला क्षेत्र के बाहर पार्किंग में पार्क करना पड़ेगा। यहां से कुंभ मेले के लिए शटल बस मिलेंगी।

Latest News

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF)...

More Articles Like This

- Advertisement -