कार ने टक्कर मारी, स्कूटी सवार महिला-बच्चा घायल

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार में कार चला रहे युवक ने सामने जा रही स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे महिला व बच्चे सड़क पर फेंकाकर घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे ट्रांसपोर्टनगर में कॉफी हाउस के सामने वाली गली की है। यहां पर एक महिला अपने 3 वर्षीय बच्चे को स्कूटी में बिठाकर जा रही थी।

इस दौरान पीछे की ओर से कार सीजी 12 एवाई 5220 तेज रफ्तार में पहुंची, जो स्कूटी को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गई। स्कूटी सवार महिला व उसका बच्चा वाहन से दूर सड़क पर फेंका गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों व कर्मचारियों ने कार चला रहे युवक व उसके साथी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले किया गया। दुर्घटना पास ही एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ तौर पर कार चालक के तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से घटना होने का पता चल रहा है।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -