कलेक्टर श्री वसंत की पहल से रनई बसाहट के ग्रामीणों को बसाहट में मिलने लगी है राशन सम्रागी

Must Read

कोरबा 17 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की सराहनीय पहल से जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित पहुंचविहीन बसाहट रनई के ग्रामीणों को उनके बसाहट में खाद्य विभाग द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश का पालन करते हुए ग्राम पंचायत खिरटी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी

के संचालक संस्था आदर्श महिला स्व सहायता समूह खिरटी द्वारा ट्रेक्टर के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री का परिवहन कर ग्राम पंचायत खिरटी के आश्रित मोहल्ला रनई में माह जनवरी 2025 का खाद्यान्न सामग्री का वितरण पात्र राशनकार्डधारी परिवारों को किया जा रहा है। साथ ही आगे भी आश्रित मोहल्ला रनई बसाहट में ही शासकीय उचित मूल्य दुकान खिरटी के संचालक संस्था द्वारा नियमित रूप से ग्रामीणों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि विगत माह कलेक्टर श्री वसंत द्वारा पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत खिरटी के आश्रित मोहल्ला रनई का निरीक्षण के दौरान राशनकार्डधारियों द्वारा कलेक्टर के समक्ष उचित मूल्य दुकान की दूरी बसाहट से 02 किमी से अधिक होने तथा बसाहट के निकटस्थ अन्य शासकीय उचित मूल्य दुकान नही होने के कारण राशन मिलने में होने वाली परेशानियों का जानकारी देते हुए बसाहट के समीप उचित मूल्य दुकान का उप केन्द्र संचालित कर

राशन वितरण कराने हेतु निवेदन किया गया था। कलेक्टर श्री वसंत ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आमजनों की सुविधा के लिए बसाहट में ही राशन वितरण कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया था। कलेक्टर की इस सार्थक पहल से आमजनों को राहत मिला है। उन्होंने शासन प्रशासन के इस कार्य के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -