कुसुम लोहा फैक्ट्री हादसा, साइलो के नीचे दबे मजदूरों की तलाश जारी

Must Read

मुंगेली। रामबोड़ गांव स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में गुरुवार को हुए हादसे का एक दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में साइलो गिरने के बाद मची अफरा-तफरी और बचाव अभियान की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। हादसा दोपहर 1 बजकर 6 मिनट पर हुआ, जब भारी भरकम साइलो अचानक गिर गया और मजदूर उसके नीचे दब गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के दूसरे दिन भी मौके पर बचाव अभियान जारी है। रायपुर और भिलाई से मंगाई गई तीन बड़ी क्रेन मशीनों की मदद से साइलो को हटाने का काम किया जा रहा है। कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराज पटेल और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुटी हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, साइलो के नीचे 4-5 मजदूर दबे होने की आशंका है।

वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजर

सामने आए लाइव वीडियो में साइलो के गिरते ही फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। मजदूरों में चीख-पुकार मच गई, और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। वीडियो में मजदूरों को साइलो के नीचे से निकालते हुए देखा जा सकता है। हादसे की भयावहता ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -