शाह बोले- आतंकवाद लोकतंत्र के लिए नासूर है:इसकी फंडिंग और भी खतरनाक

Must Read

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह दिल्ली में भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान शाह ने कहा- आतंकवाद, लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

आतंकवाद की फंडिंग कहीं अधिक खतरनाक है, क्योंकि यह फंड आतंकवाद को पोषित करके दुनिया के अर्थतंत्र को कमजोर करता है। शाह ने कहा कि भारतपोल हमारे देश की अंतर्राष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाएगा। पहले CBI एकमात्र एजेंसी थी जो इंटरपोल के साथ काम करने के लिए पहचानी गई थी, लेकिन अब भारतपोल के जरिए हर भारतीय एजेंसी और सभी राज्यों की पुलिस आसानी से इंटरपोल से जुड़ पाएगी।

गृह मंत्रालय ने बताया कि भारतपोल पोर्टल को CBI ने बनाया है। इससे भारत की अलग-अलग जांच एजेंसियों को अपनी जांच के लिए इंटरनेशनल पुलिस से तुरंत मदद मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए राज्यों की पुलिस भी विदेश भाग चुके अपराधियों और उनके क्राइम की डिटेल्स इंटरपोल से मांग सकेंगी।

Latest News

जंगल में पुटु निकालने गए ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत…

कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीडिया के तुर्रीकटरा जंगल में...

More Articles Like This

- Advertisement -