अपराध का गढ़ बनते जा रहा कोरबा जिला, 24 घंटे में तीन वारदात

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में रविवार की देर शाम सर्राफा व्यवसायी की हत्या कर देने का मामला अभी सुर्खियों में बना हुआ ही है सोमवार को दो और घटना हो गई। केरवाद्वारी धान मंडी में शाम 4 बजे के लगभग फड़ प्रभारी के ऊपर चाकू से हमला और रात करीब 8 बजे जिले के सीमांत इलाके कोरबी में गोली जैसा कुछ चलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोरबी के उप सरपंच अपने पांडे नामक साथी के साथ एक मोहल्ले में गए थे। वहां से दोनों अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार हुए और जैसे ही मोटरसाइकिल को चालू कर उपसरपंच आगे की ओर बढ़ने लगा कि ठीक उसी समय पीछे की ओर से फटाका फूटने जैसी आवाज आई। उप सरपंच ने सोचा कि बाइक से कोई पत्थर टकराया होगा और उत्सुकता वश जब पीछे की ओर देखा तो सह सवार साथी लहू लुहान नजर आया। उसके पीठ से खून बहता दिखा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को कटघोरा के अस्पताल लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के तत्काल बाद उच्च उपचार हेतु बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घायल युवक के रीढ़ की हड्डी में गोली जैसा कुछ फंसे होने की बात डॉक्टर ने बताई है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची। ग्रामीण युवक पर किसी ने गोली चलाई है या फिर छर्रा वाली बंदूक से हमला किया गया है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के द्वारा मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद से घटनास्थल के आसपास और ग्रामवासियों में एकबारगी दहशत मिश्रित सनसनी व्याप्त है।

Latest News

राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  कोरबा,(आधार स्तंभ) :  30.03.2026 को प्रार्थीया कु० पूनम राय पिता धिरेन्द्र राय उम्र 24 साल सा० बाल विहार स्कुल...

More Articles Like This

- Advertisement -