CM साय बोले-चंगाई सभा के जरिए हो रहा धर्मांतरण

Must Read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि चंगाई सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन किए जा रहे हैं। कई संस्थाएं और विधर्मी लोग लगे हैं, जो सनातन को कमजोर कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री ने गरियाबंद में आयोजित गायत्री परिवार के एक कार्यक्रम में कही।

सीएम ने खुले तौर पर मंच से कहा कि कुछ अधर्मी लोग और संस्थाएं आदिवासियों को, जनजाति क्षेत्र में लोगों को बहका रही हैं। वे कहते हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं है। यह कहकर सनातन के देवी-देवताओं से जनजाति क्षेत्र के लोगों को दूर किया जा रहा है।

Latest News

नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन का एक्शन, बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सील

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This

- Advertisement -