बच्चों को जहर देकर कपल ने सुसाइड किया

Must Read

बेंगलुरु। में सोमवार को एक ही परिवार 4 लोगों के शव घर से बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया। इसके बाद फांसी लगा ली। यूपी के प्रयागराज का रहने वाला अनूप कुमार (38), पत्नी राखी (35), बेटी अनुप्रिया (5) और बेटा प्रियांश (2) के साथ रहता था। अनूप निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट था। सोमवार सुबह उनके घर काम करने वाली महिला आई हुई थी।

उसने बेल बजाई, लेकिन अनूप के घर दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों को बताया। उन लोगों ने भी कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया। पुलिस के मुताबिक अनूप और राखी के शव फांसी के फंदे पर लटके थे। दोनों बच्चों के शव जमीन पर थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घर को सील किया गया है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -