फड़ प्रभारी के ऊपर चाकू से हमला, माथे में आई चोट। धान उपार्जन केंद्र केरवाद्वारी का मामला

Must Read

करतला(आधार स्तंभ) : धान मंडी में विवाद, फड़ प्रभारी पर चाकू से किया हमला। माथे में आई चोट। हो सकती थी बड़ी वारदात। खाद्य अधिकारी के निर्देश का पालन करना फड़ प्रभारी को पड़ा भारी।

करतला थानांतर्गत ग्राम केरवाद्वारी में धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी चंद्र भूषण वर्मा पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके माथे में चोट आई है। फड़ प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार बांधापाली के एक किसान महाजन सिंह अपने पुत्र के साथ शराब के नशे में धान का विक्रय करने के लिए धान उपार्जन केंद्र आया था।

हमलावर महाजन सिंह

जिसमें उसके कुछ बोरी धान खराब था जिसको खाद्य अधिकारी के निर्देशानुसार फड़ प्रभारी वर्मा द्वारा लेने से मना किया गया। जिससे नशे में धुत्त किसान महाजन सिंह और उसका पुत्र के द्वारा फड़ प्रभारी पर चाकू लेकर हमला कर दिया गया, जिससे वर्मा के माथे में चोट आई है। वहाँ पर उपस्थित अन्य किसानों द्वारा बीच बचाव किया गया जिससे कोई बड़ी वारदात होने से बच गया। करतला थाने में सूचना दे दी गई है। करतला पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार करती करतला पुलिस
Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -