मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, किरण देव समेत इन विधायकों के नाम सामने आए; प्रदेश अध्यक्ष के लिए कौशिक का नाम

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात के बाद इसे और हवा मिल गई है। दरअसल साय सरकार अपने मंत्रिमंडल में 13 की जगह 14 मंत्री बनाना चाह रही है। इसे ही लेकर कवायद की जा रही है।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सत्ता और संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

बताया गया है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का नाम भी तेजी से उभरा है। यदि देव मंत्रिमंडल में शामिल किए जाते हैं तो पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष भी मिल जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए धरमलाल कौशिक का नाम प्रमुखता से सामने आया है। दरअसल जिस तरह से निकाय चुनाव की आचार संहिता की तिथि बढ़ाई जा रही है, इसे मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण के लिए समय से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest News

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल…

बिलासपुर(आधार स्तंभ)  : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुचुहियापारा रेलवे अंडरब्रिज के पास देर रात दो पक्षों के...

More Articles Like This

- Advertisement -