‘भारत घर में घुसकर मार रहा…’, RAW से पाकिस्तान की हालत टाइट; लगाने लगा अजीबो-गरीब आरोप

Must Read

नई दिल्ली। पाकिस्तान हमेशा की तरह भारत से खौफ खाए बैठा है। इस बार उसने खुद इस बात को माना है। दरअसल, पाक विदेश मंत्रालय ने उनके देश में भारत के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पर चिंता जताई है। पाक ने कहा कि भारत अपनी सीमा से बाहर आतंकियों के सफाए के लिए अभियान चला रहा है। पाक ने ये आरोप अमेरिकी में खुलासा किया गया है कि भारत ने पाकिस्तान के भीतर ऐसे व्यक्तियों की हत्या का आदेश दिया है, जिन्हें वह अपने राष्ट्रीय हितों के लिए खतरा मानता है।

वाशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में बताया कि भारत की खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) 2021 से पाकिस्तान में  आतंकियों को निपटा रही है।  बता दें कि इसी तरह के दावे पहले द गार्जियन ने भी किए थे, जिसमें कहा गया था कि भारत सरकार ने विदेश में रहने वाले कथित आतंकवादियों को खत्म करने की व्यापक रणनीति के तहत पाकिस्तान में कम से कम 20 व्यक्तियों की हत्या का आदेश दिया था।

इस्लामाबाद में अपने साप्ताहिक में विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने इन कार्रवाइयों की निंदा करते हुए कहा कि भारत का आतंकियों के खिलाफ अभियान पाकिस्तान से बाहर भी फैल गया है। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई केवल पाक ही नहीं, वैश्विक स्तर पर कई देशों में चिंताएं पैदा की हैं।  राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में चिंताओं का जवाब देते हुए बलूच ने ये भी कहा कि पाकिस्तान किसी भी आंतरिक या बाहरी खतरों के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

 

Latest News

डैम के पास मिली अज्ञात युवती की नग्न लाश गला रेतकर पत्थर से कुचला चेहरा…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

More Articles Like This

- Advertisement -