शराब घोटाला मामला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ED के दफ्तर पहुंचे, जांच शुरू

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने इस मामले में उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि कवासी लखमा ने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध शराब बिक्री से कमीशन लिया था। ईडी का दावा है कि उन्हें इस मामले में कवासी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

ईडी दफ्तर में दाखिल होते ही बोले- राम-राम

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कवासी लखमा ईडी के दफ्तर पहुंचे। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मुस्कुराते हुए सबको राम-राम कहते हुए लिफ्ट से ईडी दफ्तर में दाखिल हो गए। यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

Latest News

बरपाली में माँ मड़वारानी के भव्य नवनिर्मित मंदिर की हुई स्थापना

ग्रामवासियों के संकल्प और सहयोग से 20 लाख रुपये की लागत से बना भव्य मंदिर, कलश यात्रा के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -