CG NEWS : नए साल की पार्टी के बाद दो दोस्तों का सुसाइड

Must Read

जांजगीर-चांपा। में दो दोस्तों ने नए साल की पार्टी करने के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाले में एक नाबालिग है। दोनों दोस्तों के बॉडी पार्टस कई टुकड़ों में गुरुवार सुबह कोसमंदा रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए हैं। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान भानुप्रताप साहू उर्फ डाबला, 22 साल और अनुराग यादव, 17 साल के रूप में हुई है। भानुप्रताप कोसमंदा का रहने वाला था, वहीं अनुराग का घर लछनपुर केराझरिया में है। परिजनों के दोनों लंबे समय से दोस्त हैं। बुधवार रात नए साल का जश्न मनाने घर से निकले थे।

इसके बाद दोनों ने कोसमंदा रेलवे ट्रैक पर जाकर सुसाइड कर लिया। दोनों जिस बाइक से पार्टी करने गए थे, वो भी रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुई है।  घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। गुरुवार को सुबह सूचना मिलने पर टीम घटना स्थल पर पहुंची।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -