दो युवक ट्रेन से कटे, पार कर रहे थे रेलवे ट्रैक

Must Read

जांजगीर (आधार स्तंभ)  :  ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक के शरीर का अंग कई हिस्सों में बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटन कोसमंदा गांव की है। दरअसल, यहां दो युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर दोनों का शरीर कई हिस्सों में बंट गया। वहीं उनकी बाइक घटनास्थल पर खड़ी मिली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चांपा पुलिस ने युवकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक कहां जा रहे थे इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -