वन और विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई हाथी की मौत,जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Must Read

वन और विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई हाथी की मौत

वन और विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई हाथी की मौत

 

जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

 

कोरबा (आधार स्तंभ) :  वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अन्तर्गत गीतकुंवारी क्षेत्र में वन व विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बिजली करंट लगने से हाथी की मौत हुई थी। मामले की जाँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है।

 

 

विधायक राठिया ने पत्र में कहा है कि कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज अन्तर्गत गीतकुंवारी क्षेत्र से उन्हें ज्ञात हुआ है कि दिनांक 27 दिसंबर को हाथी की मौत वन विभाग व विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण हुआ है। यह बात वन विभाग व विद्युत विभाग की घोर लापरवाही की ओर इंगित करता है। मामले की जाँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। दोषियों पर कार्रवाई से निश्चित ही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

Latest News

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, डबल मर्डर केस में काट रहा था उम्रकैद

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जलती हुई भट्ठी में कूदकर...

More Articles Like This

- Advertisement -