CG NEWS : नए प्रेमी से करवाई पुराने प्रेमी की हत्या

Must Read

दुर्ग। ‘ये इश्क नहीं आसां…’ जिगर मुरादाबादी का यह शेर दुर्ग में रहने वाले चेतन साहू के लिए सही साबित होती है, लेकिन अफसोस जीते जी उसे यह बात समझ नहीं. चेतन की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी से करवा दी, जिस पर पुलिस लड़की के साथ पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, वहीं घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी, याने युवती का नए प्रेमी लुकेश साहू फरार है.

सरगुजा जाने के बाद लड़की लुकेश साहू नाम के लड़के से प्यार करने लगी थी, लेकिन चेतन लगातार उसे फोन कर परेशान करता रहता था. 24 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी. इस बात की जानकारी जब चेतन को हुई, तो वह मिलने के लिए परेशान करने लगा. यह बात लड़की ने अपने प्रेमी लुकेश को बताई.

लुकेश के कहने पर लड़की ने चेतन को पुलिस लाइन के पास सिविल लाइन में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया. रविवार देर रात 11-12 बजे के करीब जब चेतन लड़की से मिलने पहुंचा तो वहां लुकेश अपने दोस्तों के साथ पहले से ही मौजूद था. चेतन से लुकेश का विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद लुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से इतनी मारा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले में पांच संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -