CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बोरवेल की खुदाई के बाद निकली गैस

Must Read

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. आमतौर पर लोग पानी की कमी पूरी करने के लिए बोरवेल की खुदाई करवाते हैं. लेकिन जरा सोचिए, क्या होगा जब बोरवेल से पानी की जगह गैस निकले और उससे लगने वाली आग की लपटें आपको डराने लगे.

सूरजपुर के बोरवेल की खुदाई के बाद जमीन के अंदर पानी के साथ-साथ प्राकृतिक ज्वलनशील गैस निकलने लगी. इसे चेक करने के लिए ग्रामीणों ने माचिस की तिली जलाकर देखी तो बोरवेल के अंदर से आग निकलने लगी. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

घटना ओंड़गी ब्लॉक के चिकनी गांव की है.दरअसल, चिकनी गांव में एक ग्रामीण के खेत में बीते दो दिनों से बोरवेल की खुदाई का काम चल रहा था. बीती रात जब काम पूरा हुआ तो बोरवेल मशीन से के लौटते ही अचानक बोरिंग के अंदर से गैस निकलने लगी.

इसके बाद ग्रामीणों ने कपड़े की मदद से आग को बुझाने को प्रयास किया. काफी कोशिशों के बाद गीले कपड़े को डालने से आग बुझी, लेकिन गैस रिसाव की समस्या अभी भी बनी हुई है. गैस रिसाव चेक किए जाने पर आज फिर से पानी के साथ-साथ बोरवेल से आग की लपटें बाहर आती दिखाई दे रही हैं.

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -