तहसील अधिवक्ता संघ अकलतरा का चुनाव 30 को

Must Read

 

 

अकलतरा (आधार स्तंभ) :तहसील अधिवक्ता संघ अकलतरा का चुनाव 30 दिसंबर को किया जाएगा। चुनाव के लिए उम्मीदवारों के अंतिम सूची का प्रकाशन 24 दिसंबर को किया जा चुका हैअध्यक्ष पद के लिए बसंत कुमार कैवत्र्य, श्रीमती दिनेश कश्यप, मोतीलाल कुरें, उपाध्यक्ष पद के लिए यज्ञ कुमार साहू, सचिव पद के लिए मुरित मेहरा, शांतिलाल यादव, सह सचिव पद के लिए संतोष दास मानिकपुरी, सुखसागर डहरिया एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश केडिया, कार्यकारिणी सदस्यों में राजमणी जायसवाल, संजय कुमार श्रीवास, जानीवाकर राय, देवमणी चक्रधारी, भगवान चरण मिरें, संजय कुमार कुरें का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमे से अध्यक्ष, सचिव एवं सह सचिव कुल तीन पद के लिए चुनाव होना है। तहसील अधिवक्ता संघ अकलतरा में कुल 95 सदस्य शामिल है जो उक्त पदों के लिए मतदान करेंगे। चुनाव सम्पन्न कराने मुख्य चुनाव अधिकारी धनराज सिंह चौहान, सहायक चुनाव अधिकारी आर. पी. एस. गौतम, एल. पी. कुरें को नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -