पति, जेठ सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  नवविवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति, जेठ सहित दो जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी निवासी लड़की की शादी 3 साल पहले गेवरा बस्ती कुसमुंडा निवासी लड़के के साथ हुई थी। बताया जा रहा हैं की शादी के कुछ माह बाद ससुराल में पति व जेठ व दो जेठानी द्वारा दहेज की मांग कर इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। परिजन की समझाइश के बाद भी ससुराल में प्रताड़ना कम नहीं हुई। परेशान होकर महिला मायके में आकर रहने लगी। कटघोरा थाने में उसने अपने पति, जेठ सहित दो जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखाई।

इसके आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धरम नारायण टंडन, श्रीकांत तिवारी के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -