ट्रक ड्राइवर की हुई संदिग्ध मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कुसमुंडा गेवरा टीपर रोड पर हेलीपेड से आगे गेवरा खदान जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक ट्रेलर चालक की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के अनुसार, ट्रेलर काफी देर तक रुकी हुई दिखी, और चालक का सिर खिड़की पर टिका हुआ दिखा। अन्य चालकों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा।

दीपका पुलिस ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम उपरांत चालक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। ट्रेलर (सीजी 12 बीके 3127) के मालिक का पता कर मृत व्यक्ति की पहचान का प्रयास भी किया जा रहा है।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -