बालकों में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। चुईयां नाला के पास एक रेत से लदा ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक ट्रैक्टर के पास खड़ा था।

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चुईयां नाला से रेत भरकर जा रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और पास खड़ा युवक उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बालको पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाया और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान चुईयां गांव निवासी युवक के रूप में की गई है।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेत परिवहन में लापरवाही रोकने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। इस घटना ने प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -