कलेक्टर ने ब्रेथ एनालाईजर, स्टापर, रिफ्लेटर जैकेट, ब्हीकल एमोलाईजर आदि उपकरण एवं सामग्री हेतु एक करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तंभ) : कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के ट्रैफिक को नियंत्रण करने तथा दुर्घटनाओं में कमी हेतु कलेक्टर ने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु कुल एक करोड़ अट्ठारह लाख 34 हजार 474 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

कलेक्टर ने 10 नग ब्रेथ एनालाईजर क्रय करने हेतु 06 लाख 49 हजार, 50 नग स्टापर जाली वाला (लोहे का 6ग5 फीट) हेतु बीस लाख 94 हजार पांच सौ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी तरह 40 नग रिफ्लेक्टर जैकेट क्रय करने हेतु 59 हजार, साइन बोर्ड हेतु चार लाख 63 हजार 386 रूपये और 10 नग व्हीकल इमोलाईजर (बड़ी वाहनों हेतु) हेतु दो लाख 36 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिये पुलिस विभाग को कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह हाई मास्ट लाईट हेतु 48 लाख 39 हजार 588, रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिये क्रेड़ा विभाग को कार्यन्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। और कटघोरा अंबिकापुर मार्ग तथा जिले के महत्वपूर्ण सड़क में चिन्हित दुर्घटना जन्य क्षेत्र में रंबलस्टीप्स, रेडियम पट्टी, संकेतक बोर्ड एवं क्रेश बेरियर लगाने के कार्य हेतु क्रमशः 20 लाख एवं 14 लाख 93 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इस कार्य के लिये पीडब्ल्यूडी विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -