युवक ने की मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले में सोनालिया फाटक के पास एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि युवक सोल्ड बाइक से फाटक के पास आया था। इस दौरान फाटक बंद था। बाइक को साइड में खड़ी कर वह इधर-उधर घूम रहा था। जैसे ही मालगाड़ी फाटक के पास पहुंची तो युवक दौड़कर मालगाड़ी के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी। पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक का खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। लोगों ने बताया कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह मालगाड़ी के सामने कूद जाएगा।

पुलिस ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कौन है, कहां रहता था और उसने आत्महत्या क्यों की। युवक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। पुलिस वाहन के आधार पर और आसपास की बस्तियों में जाकर पहचान जुटाने की कोशिश कर रही है।

Latest News

राजधानी में जीजा ने अपनी सालियों पर चलाई गोली, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में मंगलवार देर रात गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। पारिवारिक...

More Articles Like This

- Advertisement -