हाइवे पर भयानक हादसा, अज्ञात वाहन ने 18 गायों को कुचला

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक अज्ञात वाहन ने 18 से अधिक गोवंशों को कुचल दिया। घटना दर्रीघाट-कोरबा बाईपास हाइवे पर एरमसाही गांव के पास हुई।

सुबह के समय अज्ञात वाहन ने गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया। हादसे में 18 गायों की मौत हो गई। ग्रामीण और गौ सेवक मौके पर पहुंचे और मस्तूरी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई वाहन की पहचान के बारे में जानकारी दे सकता है, तो वह तुरंत संपर्क करें।

अज्ञात वाहन ने 18 गायों को कुचला, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर बड़ी कार्रवाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह पर 19.15 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले में राखड़ परिवहन और डंपिंग में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -