तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसान में एक दुखद घटना घटी, जहां 23 वर्षीय युवक भागीरथी कंवर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के अनुसार, भागीरथी अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब में गया था। वहां उसने पानी में छलांग लगाने के लिए बमबारी पेड़ पर चढ़ाई की, लेकिन फिसलकर पानी में गिर गया और नीचे जमीन में फंस गया।

जब तक उसके दोस्त उसे खोज पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Latest News

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में शादी, सात फेरे नहीं होने पर विवाह शून्य घोषित करने की मांग खारिज, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी को सात फेरे नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -