कॉलेज छात्रा की जहर सेवन से मौत, जांच शुरू

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले भैसमा कॉलेज छात्रा ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका का नाम ममता पटेल था, जो मूल रूप से ग्राम जुनवानी बगबुड़ा की निवासी थी और भैषमा स्थित अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। आधी रात को उसके छटपटाने पर जहर सेवन किए जाने की बात पता चली, तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन अगली सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -